छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश...मांस-मटन की दुकानें कल बंद रहेगी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सरकार का आदेश...मांस-मटन की दुकानें कल बंद रहेगी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कल 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।



बता दें कि 22 जनवरी के दिन प्रदेश में शराब दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। इस आशय में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश जारी कर दिए थे। इसके बाद 22 जनवरी के दिन प्रदेश में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए, हर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है। जिला कार्यालयों, संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीमों को आदेश का गंभीरता से पालन करने के लिए आदेश भी जारी हो चुका है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें