बसना : दो अलग - अलग प्रकरण में 55 लीटर महुआ शराब जप्त, तीन ग... - CG Sandesh

बसना : दो अलग - अलग प्रकरण में 55 लीटर महुआ शराब जप्त, तीन गिरफ्तार

बसना पुलिस ने दो अलग - अलग प्रकरण में 55 लीटर महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला ग्राम पिरदा का है. 20 जनवरी को पुलिस जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था. इसी दौरान भस्करापाली से ग्राम पिरदा की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आरोपी वंजीत चौहान पिता सुन्दर सिंग चौहान उम्र 22 साल व रंजीत चौहान पिता सुन्दर सिंग चौहान उम्र 26 साल निवासी भस्करापाली को ग्राम पिरदा में तालाब के पास घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 15 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ 05 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 20 लीटर कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग का हिरो एच. एफ. डिलक्स क्रमांक CG06 GU 7499 किमती 70,000 रूपये, जुमला किमती 74000 रूपये को जप्त किया गया. आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

इसी तरह दुसरे मामले में 20 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी सरोज भास्कर पिता रूकमण भास्कर उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी बेल्डीह को सिंघनपुर चौक में पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एक मठमैला रंग के कपड़े के बैग के अंदर 07 नग अलग-अलग प्लास्टिक झिल्ली के अंदर भरा कुल 35 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब प्रत्येक प्लास्टिक झिल्ली में 05-05 लीटर शराब भरा हुआ किमती 7000 रूपये, एक सिल्वर रंग का TVS कम्पनी का जुपिटर 125 स्कूटी बिना नंबर किमती 70,000 रूपये तथा एक नग विवो कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल ईएमआई नं. 860581068623154 पुराना इस्तेमाली किमती 5000 रूपये, 04. नगदी रकम 500 रूपये, जुमला किमती 82,500 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें