बसना : रोड़ किनारे खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे को बाइक ने मारी ठोकर
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में रोड़ किनारे खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे को बाइक ने ठोकर मार दी. उसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम छोटेडाभा निवासी नीलाम्बर साव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 19 जनवरी को घर के सामने रोड़ के किनारे खेल रहे उसके भतीजे भीमेश साव पिता मेघनाथ साव उम्र 07 वर्ष को अरेकेल निवासी मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 9461 के चालक किशोर भोई ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भीमेश को ठोकर मार दी, जिससे भीमेश साव के सीना व सिर में गंभीर चोट आई है. उसे ईलाज के लिये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर एकता हॉस्पीटल रायपुर ले जाया गया, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर भोई के विरूद्ध भादवि की धारा 337, 279 के तहत अपराध कायम किया है.