CG Police Recruitment 2024: आवेदन की बढ़ गई तारीख, जानिए कब ... - CG Sandesh

CG Police Recruitment 2024: आवेदन की बढ़ गई तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दिया है. पहले ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2024, रात्रि 11:59 बजे तक कर दिया गया है. इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है.


बता दें कि, पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 4 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था. इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है.

इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 5 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है. पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे.’



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें