CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इन 5 जिलों में ब... - CG Sandesh

CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर । प्रदेश में में कल रात से कई जिलों में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन से धूप नहीं निकलने और आज अचानक हुई बारिश से राजधानी समेत आसपास के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है. रायपुर का भी अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में और सर्दी बढ़ेगी. रविवार को कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आने के कारण रविवार को आंशिक रूप से कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी. वहीं सर्द हवा का दौर फिलहाल जारी रहेगा.


मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, दक्षिण हवा के आगमन की निरंतरता बनी हुई है, जिसका असर मध्य इलाके में नजर आ रहा है. इसके प्रभाव से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे जा चुका है और ठंड का प्रभाव महसूस हो रहा है. हवा की दिशा अनियमित है, जिसके कारण रात का पारा सामान्य से अधिक है और सुबह के वक्त काफी देर तक कोहरा असर दिखा रहा है. तापमान सामान्य से चार डिग्री कम होने और लगातार गहरे बादल छाए रहने की वजह शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है. शहरी इलाकों की तुलना में इसका प्रभाव आउटर में अधिक महसूस हो रहा है और लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े की आवश्यकता हो रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें