Ram Mandir Pran Pratishtha : घर बैठ कर सकेंगे राम लला के दर्... - CG Sandesh

Ram Mandir Pran Pratishtha : घर बैठ कर सकेंगे राम लला के दर्शन, जानें- कैसे देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

उत्तरप्रदेश। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आ गया है। आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम लोग लाइव अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं।


कब, कहां कैसे देखें प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा। साथ ही नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल से भी स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भी सोशल मीडिया सहित विभिन्न आधिकारिक माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें