छत्तीसगढ़ : कांग्रेस अब पुतला दहन नहीं, मौन प्रदर्शन करेगी…
रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असम में रोकने की कोशिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की थी। अब इस कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए मौन प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
PCC अध्यक्ष द्वारा सभी जिलों के कांग्रेस समितियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पुतला दहन के कार्यक्रम को संशोधित करते हुए जिला स्तरीय मौन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आज शाम 5 बजे सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मौन प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया जाये।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें