भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे भूपेश, ट्वीट कर कहा ... - CG Sandesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे भूपेश, ट्वीट कर कहा – ‘राहुल गांधी को मिल रहे जनसमर्थन से घबराए हैं बिस्वा’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। भूपेश बघेल दिल्ली से असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। उन्होंने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि असम के लिए निकल रहा हूं।


उन्होंने असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे एक डरपोक प्राणी हैं। इसका अनुभव मैंने असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में काम करते हुए ही कर लिया था।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश हिमंता बिस्वा की हताशा और डर को दर्शाता है। भूपेश ने लिखा- आज मैं असम की राजधानी गुवाहाटी में पहुंच रहा हूं, कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होऊंगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें