समय-सीमा में कार्य न करने वाली 12 इकाईयों के 234 कार्य निरस्... - CG Sandesh

समय-सीमा में कार्य न करने वाली 12 इकाईयों के 234 कार्य निरस्त एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु गुणवत्ता सेल का गठन।

रायपुर। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने आज रायपुर संभाग अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद जिलों में क्रेडा द्वारा संचालित/क्रियान्वित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाईट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख, जोनल/क्षेत्रीय कार्यालय के अभियंता तथा संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योजना अंतर्गत कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा जिन स्थापनाकर्ता इकाई द्वारा संयंत्रों की स्थापना में विलम्ब किया जा रहा है उनसे विलम्ब के कारणों की समीक्षा की।

साथ ही जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य को समय-सीमा में पूर्ण न कर पाने कारण 12 इकाईयों के 234 कार्य निरस्त किये गये तथा सभी स्थापनाकर्ता इकाईयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये गये।


कुछ इकाईयों द्वारा परियोनाओं के क्रियान्वयन में फील्ड में आ रही कठिनाईयों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अवगत कराया,जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा क्रेडा के जिला प्रभारियो को तत्काल संबंधित विभागो से समन्वय कर फील्ड मे आ रही कठिनाईयों को दूर करने के निर्देशित किया।

राज्य में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, ऑनग्रिड-ऑफग्रिड सोलर पॉवर प्लांट एवं संचालन/संधारण के अंतर्गत स्थापित/स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्तापूर्वक स्थापना सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता नियंत्रण सेल का गठन किया गया।

इसके साथ ही बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों एवं स्थापनाकर्ता इकाईयों को सख्त निर्देश दिया गया कि अकार्यशील सौर संयंत्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधार कर कार्यशील किया जाए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें