अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा,पूरा शहर हुआ राममय
रायपुर । अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे रायपुर शहर में उत्सव सा माहौल रहा ।ज़िला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम ने आम नागरिको की सुविधा हेतु प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण की कई स्थलों पर व्यवस्था की गई थी ,वही मंदिरों में विशेष साफ़ सफ़ाई में की गई।
रायपुर नगर निगम की अगुवाई में शहर के कई एनजीओ ने मिलकर 100 से भी अधिक जलाशयों में 10 लाख से भी अधिक दीप प्रज्वलित कर इस यादगार दिवस को भव्यता दी। मंदिरों में विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई । नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर सभी मंदिर , तालाबों में नगर निगम का अमला तैनात रहा और स्वच्छता दीदियों ने उल्लास के दौरान शहर को स्वच्छ रखने की सभी से अपील करते दिखी ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें