बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में, CM ... - CG Sandesh

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में, CM साय आज हनुमंत कथा सुनने जाएंगे कोटा

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज शाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा सुनने कोटा जाएंगे। बता दें कि बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में हनुमंत कथा सुनाएंगे।\आज से रायपुर में कथा का आयोजन किया जा रहा है।


आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. कथा में 250 परिवारों की घर वापसी होगी। इसके साथ ही निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करवाया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिवार का सम्मान होगा।

कौन हैं पं. धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था. गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम में भगवान हनुमान का प्राचीन मंदिर इसी गांव में स्थित है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं और लोग बागेश्वर धाम देश-विदेश से आते हैं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पिता का नाम रामकृपाल गर्ग और माता का नाम सरोज गर्ग है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें