मुक्तांगन घुमाने के दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किय... - CG Sandesh

मुक्तांगन घुमाने के दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया दुष्कर्म, फिर जहर पिलाकर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने युवती से रेप के बाद जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने राखी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्त में आये आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के द्वारा शादी के दबाव से परेशान था। इसलिए उसने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल थाना पुरानी बस्ती में पीड़िता ने मौत से पहले लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। बीते 3 जनवरी को आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां पर दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी 2024 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई।


पंचनामा/ कार्यवाही कर जांच के उपरांत मृतका के प्रेमी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध कर उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी राहुल संगोडे 22 जनवरी को जानकारी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। जानकारी मिलते ही ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे आज न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी का नाम : राहुल संगोडे पिता जय संगोडे उम्र 20 वर्ष निवासी सारथी चौक लाखे नगर



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें