CG : खड़ी कार में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की टीम..
रायपुर। राजधानी में एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई है, बताया जा रहा है कि राजभवन के सामने एक सरकारी वाहन में अचानक आग लगी है. आगजनी की इस घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया है. कार में आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चला है. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है.
मिली जानकारी के अनुसार, राजभवन के मुख्य गेट से थोड़ी दूर पर खड़ी सरकारी वाहन क्रमांक CG 02 7758 में अचानक आग लग गई. इस घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्रिगेड को टीम आग पर काबू पा लिया है. इस आगजनी में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें