एम्स के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से OPD, IPD की व्यवस्थाएं... - CG Sandesh

एम्स के ठेका कर्मचारियों की हड़ताल से OPD, IPD की व्यवस्थाएं प्रभावित, कर्मचारी रेगुलर स्टाफ भर्ती का कर रहे विरोध

रायपुर। एम्स में करीब 800 आउटसोर्स कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल से ओपीडी और आईपीडी की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक उन्हें बिना कारण बताए हटाया जा रहा है।


कर्मचारियों का कहना है कि इन्हें हटाकर एम्स प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रेगुलर स्टाफ की भर्ती करने वाली है। हम बेरोजगार हो जाएंगे तो परिवार की रोजी-रोटी भी प्रभावित होगी। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल एम्स के डायरेक्टर से मुलाकात करने भी गया था लेकिन एम्स के डायरेक्टर से कर्मचारियों की मुलाकात नहीं हो पाई।

कर्मचारियों का कहना है कि कोविड काल के दौरान अपने घर परिवार को छोड़कर एम्स हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दी हैं। बावजूद इसके एम्स प्रबंधन हमें नौकरी से निकालने के लिए तैयार है। ठेका आउटसोर्स के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारी रायपुर एम्स हॉस्पिटल में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें