राहुल गाँधी के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज - CG Sandesh

राहुल गाँधी के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल पर यह केस एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दी है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गाँधी के खिलाफ पीड़ित बच्ची और उसके परिवार की पहचान को उजागर करने के आरोप में यह केस दर्ज किया है। राहुल के खिलाफ सितंबर 2021 में POCSO अधिनियम की धारा 23  और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत फआईआर दर्ज की गई थी।

 



राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली कैंट इलाके में एक नाबालिक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या  के मामले में राहुल पर मामला दर्ज किया गया है। राहुल पर आरोप है कि, उन्होंने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार की पहचान को उजागर की है। जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है, उनमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने कहा, "मामला गंभीर है। लिहाजा जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस पहले ही इस मामले में देर कर चुकी है, इसलिए अब और देर नहीं करनी चाहिए।"  

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल एक्टिविस्ट मकरंद सुरेश म्हादलेकर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

यह है पूरा मामला

मामला दिल्ली कैंट के ओल्ड नांगल गांव का है। 1 अगस्त 2021 को 9 साल की एक नाबालिग दलित बच्ची श्मशान के वाटर कूलर से पानी लेने गई थी। जहां बच्ची के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में श्मशान में बने मंदिर के पुजारी राधेश्याम समेत 4 लोग आरोपी हैं।
घटना के बाद राहुल गांधी ने लड़की के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए उनकी तस्वीरें बाद में उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें