निःशुल्क सब्जी वितरण : मरार महासंघ घड़ी चौक रायपुर में करेगा... - CG Sandesh

निःशुल्क सब्जी वितरण : मरार महासंघ घड़ी चौक रायपुर में करेगा निःशुल्क सब्जी वितरण

दानपुन्न पर्व छेरछेरा और शाकम्भरी जयंती पर मरार पटेल महासंघ प्रतिवर्ष की भांति प्रसादी स्वरूप निःशुल्क सब्जियों का करेगा दान

25 जनवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम

मरार पटेल महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में बड़े हर्षाेल्लास के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा। दानपुण्य का पर्व छेरछेरा और मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी जंयती के अवसर पर प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

शाकम्बरी जंयती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशेष अतिथि के आसंदी में राजेश मूणत विधायक रायपुर पश्चिम, मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर और अध्यक्षता श्री ईश्वर पटेल जिलाध्यक्ष रायपुर की गरिमामय उपस्थित में सम्पन्न होगा। जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने मरार समाज के सभी लोगो से अपील की है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क सब्ज़ी वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाये।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें