हाईकोर्ट ने 5 जिलों के जजों का किया ट्रांसफर, देखें आदेश - CG Sandesh

हाईकोर्ट ने 5 जिलों के जजों का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

रायपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें महासमुंद, कोरिया, कांकेर, जशपुर और कोरबा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल है। बुधवार को शाम जारी आदेश के तहत के 17 जजों को प्रमोशन दिया गया है, जिन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही क्लास टू से क्लास वन बनाया गया है और उन्हें विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दिया गया है।

 

 

हाईकोर्ट ने बुधवार को पांच जिलों के जिला एवं सत्र न्यायधीशों समेत अपर जिला एवं सत्र न्यायधीशों, सिविल जजों के तबादला आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार ने चीफ जस्टिस की सहमति से तीन जिला एवं सत्र न्यायधीशों को सुपर टाइम स्केल भी दिया है। वहीं चार सिविल जजों को क्लास टू से क्लास वन में पदोन्नति देकर नई जगह पदस्थापना दी गई है। एक जिले में सिविल जज क्लास वन को प्रमोशन देकर सीजेएम बनाया गया है। वहीं रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायधीश को एक्ट्रोसिटी कोर्ट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 17 जजों को प्रमोशन दिया गया है, जिसमें 15 को क्लास टू से प्रमोट कर क्लास वन में दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें