सरकार ने 5 IAS का किया ट्रांसफर, संबित मिश्रा बने कोरबा जिला... - CG Sandesh

सरकार ने 5 IAS का किया ट्रांसफर, संबित मिश्रा बने कोरबा जिला पंचायत सीईओं

रायपुर / भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। 2018 बैच के IAS संबित मिश्रा को जिला पंचायत सीईओ जशपुर से कोरबा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के अमित कुमार को राजनांदगांव जिला पंचायत CEO से बिलासपुर नगर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार को अंबिकापुर निगम कमिश्नर से जिला पंचायत सीईओ जशपुर बनाया गया है।

 

 
 
 

वहीं हेमंत रमेश नंदनवार को को सहायक कलेक्टर महासमुंद से जिला पंचायत सीईओ बीजापुर बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की सुरुचि सिंह को राजनांदगांव का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। 2020 बैच की आईएएस रोमा श्रीवास्तव को एसडीएम बलौदाबाजार से जिला पंचायत सीईओ धमतरी बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की आकांक्षा खलको को एसडीएम मुंगेली से नारायणपुर का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें