प्रेमिका के घर पर मिली प्रेमी की लाश
गुरुवार को
मेरठ में
प्रेमिका के घर पर प्रेमी की लाश मिली
। प्रेमिका शादी शुदा है। उसके दो बच्चे हैं। हालांकि उसका पति से तलाक हो चुका है। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके पर लाश पर किसी प्रकार की चोट, कोई संघर्ष के निशान या खून नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अभी से नहीं कह सकते की। हत्या हुई या अटैक से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
फिलहाल, पड़ोसी और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, भाई फुरकान ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। ये मामला लिसाड़ी में किदवई नगर के गली नंबर तीन का है। इरफान पुत्र नफीस निवासी रिहान गार्डन की लाश एक महिला के घर पर मिली है। यह महिला युवक की प्रेमिका बताई जा रही है। महिला शादी शुदा है और दो बच्चों की मां है।अब यहां लिसाड़ी गेट में रहती है। इरफान का इस महिला से अफेयर चल रहा था। अक्सर मिलने उसके घर आता है। बुधवार रात भी मिलने गया था। सुबह उसकी मौत हो गई।