बसना : छेरछेरा पर्व के दौरान दो पक्षों में मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नौगड़ी में छेरछेरा पर्व के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई. शिकायत के बाद काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम नौगड़ी निवासी प्यारीदास मानिकपुरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह 24 जनवरी को दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के मध्य छेरछेरा मांगने गांव में गया था. छेरछेरा मांगते समय गांव के पहलु दुकान के सामने विवेक दास ने प्यारीदास को धक्का दे दिया, जिससे प्यारीदास जमीन में गिर गया. विवेक दास ने प्यारीदास के साथ गाली गलौज कर चप्पल से गाल और दाहिने हाथ के कंधा में मारपीट किया. गिरने से चोट लगी है. बीच बचाव करने प्यारीदास का लड़का भोला दास आया. तब पार्वती दास मानिकपुरी आई और भोला दास के साथ हाथ मुक्का से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.
शिकायत में आगे बताया गया है की प्यारीदास की पत्नि से अमृत दास, तारादास मानिकपुरी ने छेरछेरा मांगने के समय गाली गलौज कर धक्का देकर गिरा दिया था.
वहीं, पार्वती दास मानिकपुरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 24 जनवरी को दोपहर वह अपने भाई विवेक दास के साथ घर में थी. करीबन 3 बजे गांव का प्यारीदास और उसका लडका भोलादास दोनों पार्वती घर के सामने आये और भोलादास ने विवेक दास का नाम लेकर गाली गलौज की.
विवेक घर से बाहर निकला तो प्यारीदास व भोलादास दोनों हाथ मुक्का से मारपीट किये और भोलादास गला को दबा दिया. पार्वती झगड़ा सुनकर घर से बाहर निकली और बीच बचाव करने लगी तो प्यारीदास व भोलादास भी गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाल को पकडकर जमीन पर पटक दिए, जिससे उसे चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद विवेक दास, पार्वती दास, मुनी दास, अमृतदास व तारादास मानिकपुरी के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC तथा प्यारीदास मानिकपुरी, भोलादास मानिकपुरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.