बसना : खेत में लगे सोलर कंट्रोलर, रोल पाईप सहित अन्य सामानों की चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट के पास एनएच-53 रोड़ किनारे नहर के बाजू में खेत में लगे सोलर कंट्रोलर, रोल पाईप सहित अन्य
सामानों की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
ग्राम गिधापाली निवासी नृपराज चौधरी पिता रमेश कुमार चौधरी उम्र 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 15 जनवरी को शाम करीब 6 बजे से 16 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे के बीच ग्राम पर्रापाट एनएच-53 रोड़ के पास नहर के बाजू में लगे सोलर कंट्रोलर 1 नग, केबल 55 मीटर, रोल पाईप 50 मीटर एवं 3 एचपी बोर मोटर लाइटिंग अर्जेस्टर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. चोरी हुए सामानों की कीमत 45 हजार रूपये बताई जा रही है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें