महतारी वंदन लागू नहीं, फिर भी भरवाए जा रहे फार्म, विभाग ने ज... - CG Sandesh

महतारी वंदन लागू नहीं, फिर भी भरवाए जा रहे फार्म, विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही पैसे लेकर महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। महिलाओं की निजी जानकारी ली जा रही है, जिसके गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह के मामले बढ़ने की वजह से विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों के कलेक्टरों को कार्रवाई करने कहा गया है।

महिला एवं बाल विकास संचालनालय को पता चला कि अनाधिकृत तरीके से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिसके बाद विभाग हरकत में आया। विभाग की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि महतारी वंदन योजना शुरू नहीं हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तूलिका प्रजापति के आदेश से यह निर्देश सभी कलेक्टर को भेजे गए हैं। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें