तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा, बाइक पर पलटा गन्नों से भरा ट्र... - CG Sandesh

तिरंगा यात्रा के दौरान हादसा, बाइक पर पलटा गन्नों से भरा ट्रक, एक छात्र की मौत और दो घायल

उत्तर प्रदेश। हापुड़ में गन्ने से भरा ट्रक गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे बाइक सवार छात्रों पर गिर गया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 200 छात्र और ग्रामीण एकजुट होकर तिरंगा रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


बताया जा रहा है कि 18 साल का शाकिब अपने दो साथी आमिर और सोनू के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। तीनों एक बाइक पर सवार होकर जैसे ही गांव से बाहर पहुंचे उसी दौरान सिखेड़ा फ्लाइओवर के पास गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे तीनों छात्र दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसपी अभिषेक वर्मा और डीएम प्रेरणा शर्मा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। तीनों को बड़ी मुश्किल से ट्रक के नीचे से निकाला। जिसमें शाकिब की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें