बिहार में बदले सियासी हालात… बीजेपी के साथ सरकार बना सकते है... - CG Sandesh

बिहार में बदले सियासी हालात… बीजेपी के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार... राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल हो रही है। एक ओर जहां 26 जनवरी के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे साथ रहे, लेकिन दोनों ने आपस में बात नहीं की। वहीं दूसरी ओर खबरे आ रही हैं कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

 


बता दें आरजेडी से तनाव के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य में नई सरकार की कवायद कर रहे हैं। वे 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ सुशील मोदी डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं

नीतीश कुमार आज राज्यपाल से भी मिल सकते हैं। राजभवन में नेताओं, विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। गणतंत्र दिवस पर राजभवन में टी-पार्टी है। कहा जा रहा है कि जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को तुरंत पटना आने के लिए कहा है। जेडीयू ने अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। 28 जनवरी को पटना में महाराणा प्रताप रैली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें