बसना : शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैलाशचंद्र प्रधान ( सेवानिवृत्त निरीक्षक) द्वारा तिरंगा फहराने से हुई. इस दौरान सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया गया. ध्वजारोहण के पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. प्रभात फेरी में भारत माता की जय, जय हिन्द, जय भारत के नारे लगते रहे.

प्रभात फेरी गांव के मुख्य चौक पहुंची, जहाँ नवयुवक समिति के सदस्य डोलामनी साव के द्वारा ध्वजारोहन किया गया. इसके बाद जुलूस पुनः शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी प्रांगण पहुंची, जहां विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन गफ्फार खान (प्रधान पाठक) द्वारा किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाशचंद्र प्रधान (सेवानिवृत्त निरीक्षक) तथा विशिष्ट अतिथि हेतराम पटेल (सचिव), सुरेश कुमार साव (उपसरपंच), रज्जाक खान (पंच प्रतिनिधि) रहे.
इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र साव, उपाध्यक्ष सुनीता साहू, गफ्फार खान (प्रधान पाठक), दिनेश पटेल (शिक्षक), अविनाश (शिक्षक), नरहरी साहू, विजय प्रधान, छबि निषाद, जब्बार खान, गोकुल जगत, करिश्मा बेगम, राधिका भोई, संतोषिनी साव, शंकर साव, शाहिद हुसैन, शकील, सधउ, सुरेश प्रधान, छबि, मंतोष, वसीम, संतोष, विजय, भगवानों, चरण, कुंजल, आकाश, राहुल, विनोद, गुणों, अनीश, सेतकुमार, रविन्द्र, बाबा, असफाक, मिनी, धोबा, सुनील, पप्पू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें