एसईसीएल दीपका क्षेत्र में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के स... - CG Sandesh

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 दीपका क्षेत्र के श्रमवीर स्टेडियम में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित सक्सेना के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके पश्चात् सेंट थॉमस स्कूल, सेंट पीटर स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल , सर्वमंगला स्कूल एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा परेड एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी इस अवसर पर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।



इस अवसर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा आभा सक्सेना के साथ अन्य सदस्याएं, क्षेत्र / परियोजना के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी, सीआईएसएफ के अधिकारी /जवान, स्कूली बच्चे- अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे |

इसके पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय में अमित सक्सेना एवं दीपका विस्तार परियोजना कार्यालय में महाप्रबंधक (खनन) मनोज कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें