मोटे पेट को पिचका देगा पपीता, इस तरह खाएंगे तो नहीं पड़ेगी ज... - CG Sandesh

मोटे पेट को पिचका देगा पपीता, इस तरह खाएंगे तो नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

जिम या एक्सरसाइज से जितनी तेजी से मोटापा कम होता है उतना ही डाइट भी असर दिखाती है। खाने में पपीता शामिल करने से तेजी से वजन कम होता है। पपीता में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। पपीता में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे जमा चर्बी और वजन कम होता है। जिन लोगों को मोटे पेट की समस्या है उन्हें रोजाना पपीता जरूर खाना चाहिए। कई घंटों की जिम जितना असर दिखाती है डाइटिंग में पपीता उतना ही असर करता है। वजन घटाने के लिए फलों में पपीता का कोई तोड़ नहीं है। इसे वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। हालांकि आपको पपीता का सेवन सही तरीके और सही समय पर करना आना चाहिए।


नाश्ते में पपीता शामिल करें- मोटापा कम करने के लिए रोजाना अपने नाश्ते में पपीता शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी और धीरे-धीरे एक्स्ट्रा चर्बी कम हो जाएगी। सुबह ब्रेकफास्ट में पपीते को स्लाइट में कट करके खाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए पपीता पर काला नमक, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर भी खा सकते हैं।

पपीते का जूस पिएं- वजन कम करने के लिए डाइट में पपीते का जूस जरूर शामिल करें। पपीते का जूस पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है। पपीता में मौजूद पोषक तत्व शरीर की चर्बी घटाकर फिटनेस को बेहतर बाने का काम करते हैं। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए पपीता जरूर खाना चाहिए।

दूध और पपीता- नाश्ते में अगर कुछ हैवी खाने है तो दूध और पपीता फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए दूध और पपीता को मिक्सी में डालकर मिक्स कर लें। इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी शामिल कर लें। इस तरह आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। पपीता को दूध के साथ खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है।

पपीता और दही- वजन घटाने के लिए दही और पपीता भी फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। जिससे मोटापा भी कम होता है। पपीता को दही के साथ खाने से वजन कम होता है। एक बाउल दही में, पपीता और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर लें। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और तेजी से वजन कम होगा।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें