बलौदाबाजार में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में एक कर्मचारी की मौत - CG Sandesh

बलौदाबाजार में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में एक कर्मचारी की मौत

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार शाम पांच बजे के बाद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बलौदाबाजार थाना क्षेत्र का है।


हादसे में मृत कर्मचारी का नाम सोहन साहू उम्र 52 है। थाना पलारी का निवासी बताया जा रहा है। अंबुजा अडानी सीमेंट के रेलवे साइडिंग मे यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के अनुसार मृत का एक तरफ का सीना धंस गया था। वही अंबुजा सीमेंट के अधिकारी घटना की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसके पहले भी कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिसे सीमेंट संयंत्र ने मामले को दबाने का प्रयास किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने बताया कि फैक्ट्री में कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। सीमेंट प्रबंधन और अस्पताल से कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें