क्या भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव लडेंगे...कांग्रेस स्क्रीनिंग कम... - CG Sandesh

क्या भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव लडेंगे...कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुआ फैसला

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

  • कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुआ फैसला।

  • कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया है।

रायपुर, छत्तीसगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी बीच खबर आई है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। आज शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया है।

 


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हाईकमान की तरफ से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी मिल चुकी है। बैठक में कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य सदस्य मौजूद हैं। बैठक की शुरुआत रायपुर लोकसभा से हुई। रायपुर के बाद दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव और बिलासपुर सीट पर चर्चा हुई। कमेटी की ओर से लोकसभावार दावेदारों के नाम मांगे गए। कुछ मौजूदा विधायकों से चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी गई।

बैठक के दौरान कुछ नेताओं की ओर से यह भी सुझाव दिया गया है कि, पूर्व मंत्रियों को चुनाव लड़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही अलग-अलग नेताओं की तरफ से कई नाम बैठक में सुझाए गए। जैसे पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक भोलाराम साहू, हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, गुरुमुख सिंह होरा, अमितेष शुक्ला, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला, अमरजीत चावला सहित कई और नाम हैं।

बता दें कि, राजनांदगांव सीट छत्तीसगढ़ की चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट साल 2009 से भाजपा के कब्जे में रही है। साल 2014 में खुद रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह इस सीट से जीतकर संसद पहुंच चुके हैं, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक घोटाले में नाम आने पर उनका टिकट कट गया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें