आज 1 हजार लोगों को हिंदू धर्म में कराएंगे वापसी-पंडित धीरेंद... - CG Sandesh

आज 1 हजार लोगों को हिंदू धर्म में कराएंगे वापसी-पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बागेश्‍वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की श्री हनुमंत कथा चल रहा है। आज हनुमंत कथा का आखिरी दिन है। कथा में आज धीरेंद्र शास्त्री एक हजार लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराएंगे। इस घर वापसी कार्यक्रम के प्रमुख भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हैं। प्रबल प्रताप ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर तंज कसते हुए कहा कि आप में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो राजनीति से इस्तीफा दें।


बागेश्‍वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री की श्री हनुमंत कथा 23 से 27 जनवरी तक शहर के गुढ़ियारी इलाके में हो रही है। आज कथा का आखिरी दिन है। इसमें आज धर्मांतरित लोगों की घर वापसी भी होगी। हिंदू धर्म में वापसी करने वालों में 251 परिवार के लगभग 1 हजार धर्मांतरित लोग हैं। वहीं कार्यक्रम में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें