भाजपा नेता और उसकी पत्नी की हत्या...
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से भाजपा के पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टा लूट के इरादे से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों के शव मकान में मिले। घटना देवास रोड स्थित नरवर थाना क्षेत्र के पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या की सूचना मिलते ही उज्जैन से पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना के बारे में बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर है और जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। भाजपा नेता रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। शनिवार को घर से बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेता पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी बीती शाम को ही घर पहुंचे थे। अज्ञात बंदूकधारी बदमाश लूटपाट की नीयत से पहुंचे और खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे और दोनों पति-पत्नी की हत्या कर दी। बुजुर्ग दंपत्ति का बड़ा परिवार भी है बच्चे भी हैं, लेकिन घटना के वक्त दोनों बुजुर्ग दंपत्ति अकेले थे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। देवास रोड स्थित नरवर पिपलोदा द्वारकाधीश के रहने वाले थे। उज्जैन पुलिस मौके पर पहुची है और जांच पड़ताल कर रही है।