BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने... - CG Sandesh

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, इस नेता के नाम का रखा प्रस्ताव

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं तो विधायक हूं। मैं प्रदेश भर में घूम-घूमकर प्रचार करना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि ये जिम्मेदारी मिलेगी तो ज्यादा अच्छा होगा। बता दें कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भूपेश बघेल के नाम का प्रस्ताव रखा था।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. कांग्रेस में चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है. स्क्रीनिंग कमेटी के साथ ही चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद से अब सीटवार कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसे चर्चाओं का बाजार गर्म है।



दरअसल, बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 11 लोकसभा सीटों पर कई दावेदारों ने खुद अपनी ओर से तो कई ने अलग-अलग नेताओं के जरिए अपने नाम को आगे बढ़ाया है. वैसे लोकसभा चुनाव को लेकर जिन पूर्व मंत्रियों के नाम की चर्चा है उनमें

बिलासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के

दुर्ग और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू

रायपुर और महासमुंद से धनेंद्र साहू

सरगुजा से डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, खेल साय सिंह

कांकेर से मोहन मरकाम, अनिला भेंड़िया

जांजगीर से डॉ शिवकुमार डहरिया



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें