छत्तीसगढ़ : तीन वाहन की भिडंत, 7 की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : तीन वाहन की भिडंत, 7 की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़- ओडिशा बॉर्डर बस्तर के नजदीकी ओडिशा के बोरीगुमा इलाके में दिल दहलाने वाली दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार बेकाबू कार जगदलपुर से बीजापुर जा रही बाइक के साथ-साथ एक सवारी से भरी ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार और दो अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी अस्पताल में भर्ती चार और लोगों ने इलाज के समय प्राण निकल गए।

आपको बता दें कि आज तेज रफ्तार कार जो जगदलपुर से ओडिशा जा रही थी उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद कार यहीं नहीं रुकी वो एक सावरियों से भरी ऑटो से भी टकरा गई । जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और चार अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान दम निकल गया।

हादसे के समय ऑटो में 15 लोग सवार थे। जिस कार ने टक्कर मारी थी उसमें 5 लोग सवार थे, जो ड्राइवर समेत सुरक्षित भागने में कामयाब हो गए। कार में छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगी है, जिससे वहां की पुलिस कार मालिक की तलास कर रही है। मरने वाले लोग ओडिशा के अलग अलग क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बस्तर पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें