एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या - CG Sandesh

एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली. घटना आज रविवार सुबह सिरोल इलाके की है. वारदात के बाद से इलाके में हडकंप मचा हुआ है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया है. आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है. मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

जानकारी के मुताबिक, सिरोल इलाके के हाड़खेड़ा में दंपती और उनके मासूम बेटे का शव मिला है. आशंका है कि पहले बच्चे की हत्या की गई है, फिर पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि जितेंद्र झा मजदूरी करता है. वह पत्नी और बेटे के साथ रहता था. लेकिन पिछले दो दिन से घर का दरवाजा बंद था. बदबू आने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा का अंदर का नजारा देखकर चौंक गई. तीनों के शव पड़े हुए मिले.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें