अंबिकापुर को भी एयरपोर्ट की सौगात जल्द - CG Sandesh

अंबिकापुर को भी एयरपोर्ट की सौगात जल्द

रायपुर।केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के स्वामित्व वाले अंबिकापुर एयरपोर्ट को सौगात देने वाले है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिहंदेव के लिखे पत्र के जवाब में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने लिखा हैं ‘अंबिकापुर हवाई अड्डे का स्वामित्व छत्तीसगढ़ सरकार के पास है।

उड़ान योजना के पहले दौर के अंतर्गत अंबिकापुर हवाई अड्डे को आरसीए उड़ानों के प्रचलन हेतु विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया था। हवाई अड्डे का 3C-VFR के रूप में विकास कार्य पूरा हो गया है और लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है।


 

हवाई सेवा में तीसरा नाम अंबिकापुर जिले का जुड़ने वाला है। इसकी जानकारी खुद देश के सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी हैं। उन्होंने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को खत लिखते हुए जानकारी दी हैं।

उड़ान 4.2 के तहत अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर-अंबिकापुर मार्ग को फ्लाई बिग एयरलाइन को अवार्ड कर दिया गया है। लाइसेंस प्राप्त होने के बाद एयरलाइन अंबिकापुर से उड़ने प्रचलित कर सकती हैं।

अंबिकापुर वाराणसी अंबिकापुर मार्ग उड़ान योजना के तहत अवार्ड नहीं किया गया है। उड़ान के आगामी दौर में यदि इस मार्ग के लिए कोई बोली प्राप्त होती है तो उसे परियोजना के मापदंडों के तहत विचार किया जाएगा।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें