पंचायत में किस काम के लिए कितना हुआ खर्च, देखें अपनें मोबाइल पर
पंचायती राज मंत्रालय की ‘ई-ग्राम स्वराज’ एप्प और पोर्टल से आपके पंचायत की पूरी जानकारी आपके उँगलियों पर होगी. ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों के फंड, उसके कामकाज की पूरी जानकारी मोबाइल पर देख सकेंगे. इस एप्प से पंचायत में होने वाले विकास कार्यों, खर्च होने वाले फंड और योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाएगी. इससे गांव के हर व्यक्ति को पता होगा कि किस योजना में कितना पैसा खर्च हो रहा है.
इस मोबाइल एप्प के माध्यम से चयनित पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों की जानकारी तथा पंचायत की गतिविधियां, गतिविधि का नाम, योजना का नाम और राशि, चुने गए वित्तीय वर्ष के लिए आमदनी और खर्च सम्बन्धी जानकारी मिल जाएगी.
ऐसे देखें पूरी जानकारी -
- पंचायत सम्बन्धी जानकारी आप ई-ग्राम स्वराज एप्प तथा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर देख सकते हैं. एप्प का लिंक नीचे दिया गया है.
- ई-ग्राम स्वराज एप्प प्ले-स्टोर से इनस्टॉल करने के बाद एप्प ओपन करें.
- एप्प में अपना राज्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत चयन कर सबमिट करें. जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा. जहाँ वित्तीय वर्ष का चयन कर उस वर्ष की स्वीकृत गतिविधियाँ और वित्तीय प्रगति देख सकेंगे. पंचायत में किस योजना के लिए कितना व्यय किया गया है इसकी जानकारी देखी जा सकती है.
अन्य सम्बंधित खबरें