युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बाँधकर खेत में फेंका - CG Sandesh

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बाँधकर खेत में फेंका

बिहार के भोजपुर जिले में एक जीजा द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इसे लेकर पीड़िता ने संबंधित थाना में नामजद प्राथमिकी की है, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दाेनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव के निवासी है। 18 वर्षीय पीड़ित युवती की मेडिकल जांच सदर अस्पताल, आरा में कराई गई। कोर्ट में 164 का भी बयान कराया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि कृष्णागढ़ थाना के गांव के रहने वाले आरोप‍ित का ससुराल बड़हरा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। आरोप है कि घटना के समय पीड़िता शौच के लिए खेत की ओर गई थी कि उसी दौरान उसके जीजा और उसका साथी दोनों बाइक से आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर दूसरे गांव के एक खेत में ले गए।

पूरी रात करते रहे गंदी हरकत, फिर बांधकर छोड़ा
इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। इस दौरान चिल्लाने पर युवती का मुंह दबा देते थे।वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह छह बजे युवती को खेत में ही बांधकर छोड़ दिया और फरार हो गए। दूसरी ओर घर से युवती को गायब देख स्वजन खोजबीन भी किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। इधर, सुबह जब लोगों की युवती पर नजर पड़ी तो उसे बंधन से मुक्त किया गया। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। इसके बाद बड़हरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय आरोपित की पत्नी मायके में थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी करते हुए दोनों आरोपितों को धर दबोचा।


अन्य सम्बंधित खबरें