जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
रायपुर।मंगलवार तक न्यूनतम व अधितम तापमान में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को वापस से बादलों के छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से पारा भी गिरने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में फरवरी की शुरूआत फिर से सर्द भरी होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि राजधानी में दिनभर कोहरा रहने के बाद आकाश मुख्यत: साफ रहने के संकेत हैं और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और सर्वाधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें