राम लला के दर्शन के लिए, पैदल आ रहे 250 मुस्लिम राम भक्तों ... - CG Sandesh

राम लला के दर्शन के लिए, पैदल आ रहे 250 मुस्लिम राम भक्तों का जत्था आज पहुंचेगा अयोध्या

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देशभर से राम भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। और आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। आज 250 मुस्लिम राम भक्तों का झुण्ड अयोध्या पहुंचेगा और राम लला के दर्शन करेगा।


 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में ये लोग लखनऊ से पैदल चलकर अयोध्या आ रहे हैं। दिन में उनके राम लला के दर्शन करने का कार्यक्रम है। मुस्लिम राम भक्त शेर अली खान ने बताया कि सभी के लिए खुशी की बात है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर बना है। हम राम लला के दर्शन करके देश में अमन चैन की दुआ मांगेगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें