अग्रसेन महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उच्च शिक्ष... - CG Sandesh

अग्रसेन महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

रायपुर !  उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर विद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।


उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के जरिए हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमे शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री को उनका रेखाचित्र भी भेंट किया।

 शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डी.के. अग्रवाल, डॉ. वाई.के. राजपूत, डॉ. के.के. अवस्थी, शिक्षक, विद्यार्थी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें