बसना : सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चिमरकेल से पिलवाली के मध्य अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया, उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 30 जनवरी को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, चिमरकेल निवासी भूषण जयसवाल पिता तुलसी दास उम्र 19 साल 29 अगस्त को मिस्त्री काम करके गिधामुडा से घर लौट रहा था. इसी दौरान ग्राम चिमरकेल से पिलवाली के मध्य अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हो गया. 

उसे ईलाज के लिये रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान भूषण जयसवाल की मौत हो गई. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए क तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें