छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की तिथि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की तिथि...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का 31 जनवरी को अंतिम दिन है. इसके बाद किसान 15 फ़रवरी तक लिंकिंग में धान बेच सकते हैं. इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने आज रायपुर में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान राज्य में धान खरीदी की अवधि को बढ़ाने के संकेत दिए है. जिसका आदेश आज शाम तक जारी हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो राज्य के किसान फरवरी महीने के मध्य तक खरीदी केन्द्रों में धान बेच पाएंगे.

राज्य में किसानों को चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 1 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है. 31 जनवरी तक धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें