बसना : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो घायल - CG Sandesh

बसना : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो घायल

बसना थाना क्षेत्र के रायपुर रोड़ फुलझर पट्रोल पंप के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए.

बेमेतरा जिले के ग्राम कंदई निवासी व्यास पटेल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके पिता युवराज पटेल अपने चचेरे भाई कृष्णा पटेल के साथ मोटर सायकल पेशन प्रो क्रमांक CG 07 AH 9398 से बसना निजी कार्य से जा रहे थे. मोटर सायकल को कृष्णा चला रहे थे. 

इसी दौरान रायपुर रोड़ फुलझर पट्रोल पंप बसना के पास सामने से आ रही वाहन ट्रक क्रमांक CG 06 GZ 4986 ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवारों को चोंटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें