बसना : बिल भुगतान नहीं करने पर काटा बिजली कनेक्शन तो कर्मचार... - CG Sandesh

बसना : बिल भुगतान नहीं करने पर काटा बिजली कनेक्शन तो कर्मचारी को पीटा

बसना थाने में विद्युत् विभाग के कर्मचारी ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कर्मचारियों ने जब कनेक्शन काटा तो तीन लोगों ने अश्लील गाली गलौज की. मना करने पर मारपीट की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम भंवरपुर निवासी दिलीप कुमार चौहान वर्तमान में ग्राम गौरटेक विद्युत सब स्टेशन (CSPDCL) में ठेकाकर्मी के रूप में पदस्थ है. 20 जनवरी को वह बकाया बिजली बिल वसूली हेतु जुनियर इंजीनियर देवेश राजपुत के आदेश पर अपने सहायक स्टाफ गौकरण गुरूवर(लाईनमैन), डंकेश भोई(ठेकाकर्मी) के साथ कार्तिक राम सारथी के घर के पास गया था. कार्तिक राम सारथी का 27,180 रूपया बकाया राशि होने के कारण उसे बुलाकर बकाया राशि पटाने के लिए कहा. तब उसने बकाया राशि पटाने में असमर्थता जताई.

तब कर्मचारियों ने नियमानुसार विद्युत अनुच्छेदन पावती पर उसके पुत्र से हस्ताक्षर करवाया और उनका विद्युत लाईन काटा गया. इसी दौरान कार्तिक राम, उसका पुत्र व एक अन्य महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली गलौज करने लगे. मना करने पर कार्तिक राम ने आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर हाथ में रखे डण्डा से दिलीप के सिर में मार दिया. घटना की सूचना कर्मचारियों ने मोबाईल के माध्यम से अपने अधिकारी को दी व मारपीट करने के बाद की घटना का दिलीप ने मोबाईल से विडीयो भी बनाया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें