टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णु... - CG Sandesh

टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, घायल जवानों के उचित इलाज के लिए दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में शहीद 3 जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। घटना में घायल जवानों के उचित इलाज के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं जिससे नक्सली बौखलाये हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। हम नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें