जैतू साव मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर : 30 जनवरी को आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर शहर के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित जैतू साव मठ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का वाचन किया गया, श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से पूर्व ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, डॉक्टर महंत रामसुंदर दास, अजय तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, सुरेश शुक्ला, प्रोफेसर उज्जवल ठाकुर, कमलोचन साहू, सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं भातखंडे ललित कला संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन की प्रस्तुति दी। वही श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता के सम्मान में मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें