पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खास पप्प... - CG Sandesh

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खास पप्पू बंसल के घर IT की रेड

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर, दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव समेत कोरबा में बिल्डर और कारोबारियो के यहां आईटी की दबिश दी है। सबसे खास बात है की ये रेड पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे खास लोगों में से एक लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल के घर पर भी मारी गई है। अंबिकापुर स्थित केना बांध इलाके स्थित और रायपुर विधायक कालोनी स्थित पूर्वमंत्री अमरजीत भगत के घर पर आईटी की दबिश दी गई है। लगभग 15 अधिकारी सुबह 7 बजे अमरजीत के निवास पहुंचे। जहां दो टीमें दस्तावेज खंगाल रही है।

बता दें कि, पप्पू बंसल वही व्यक्ति है जोकि भूपेश बघेल की सारी वित्त से जुड़े(Finance management) मामलों को देखता है।


इसके अलावा रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर भी आईटी की टीम ने दबिश दी गई है। इसके अलावा टीम ने दुर्ग भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में भी दबिश दी गई है।

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में दबिश हुई है।

हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज ग्रीन चौक,दुर्ग,भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल समेत भिलाई स्थित दुर्ग बायपास पर मारुति सुजुकी एरिना रायपुर तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के घर भी रेड मारी गई है।

 200 लोगों बड़ी टीम ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी टीम ने ये छापामार कार्रवाई की है । इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने टीम कल रात(मंगलवार) से ही रवाना कर दी गई थी। इसमें एमपीसीजी सर्किल के अधिकारी भी शामिल हैं। यह टीम पूर्व मंत्री अमरजीत भगत,भिलाई में चौहान बिल्डर अमर हूरा,हर पाल अरोरा,कैलाश बजाज को घेरा है।

गृहमंत्री विजय बघेल का आया बयान

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के राशन की आह है। प्रतिशोध तो जनता ने लिया था, सरकार उसमें कुछ नहीं कहेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें