IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन - CG Sandesh

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन

छत्तीसगढ़ में आईपीएस (IPS) अफसरों के प्रमोशन को डीपीसी में मुहर लग गई। मंत्रालय में चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक हुई। जिसमें आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का निर्णय लिया गया।


आईपीएस अफसरों की सर्विस के हिसाब से उनका इस साल प्रमोशन होना था। इन अफसरों में 2006 बैच के 3, 2010 के 3 और 2011 बैच के 2 अफसर शामिल हैं। 2006 बैच के मयंंक श्रीवास्तव, बीएस ध्रुव और आरएन दास को डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन हुआ है। वहीं 2010 बैच के गिरिजाशंकर जायसवाल, अभिषेक मीणा और सदानंद का डीआईजी, 2011 बैच के संंतोष सिंंह और इंदिरा कल्याण एलेसेला का सलेक्शन ग्रेड है। सलेक्शन ग्रेड मिलने से संतोष सिंंह और कल्याण एलेसेला का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा।

मयंंक श्रीवास्तव डेपुटेशन पर जनसंंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बीएस ध्रुव डीआईजी सीएएफ बस्तर और आरएन दास डीआईजी एसआईबी के पद पर हैं।

सदानंद कुमार रायगढ़ एसएसपी, अभिषेक मीणा राजनांंदगांव के एसएसपी हैं। वहींं संतोष सिंह बिलासपुर के और एलेसेला सूरजपुर के एसपी हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें