लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 2 करोड़ 64 लाख... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 2 करोड़ 64 लाख रुपये कैश जब्त..!

छत्तीसगढ़।  लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगद कैश जब्त किया है. इसके साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लिया है. यह मामला भठ्ठी थाना क्षेत्र का है. वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी दी आयकर विभाग को दे दी है।



जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के भिलाई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेक्टर वन भिलाई ब्रांच के समाने से दो संदिग्ध वाहनों की देर रात पुलिस ने चेकिंग की. इस दौरान वाहनों से 2 करोड़ 64 लाख रुपये नगद बरामद किया गया. वहीं करोड़ों रुपये के साथ पुलिस ने सेक्टर वन के विशाल कुमार साहू समेत 2 अन्य को हिरासत में लिया है. करोड़ों रुपये नगदी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है. जिसके बाद अब आईटी विबगाह के अधिकारी हिरासत में लिए गए तीनों शख्स से पूछताछ करने में जुटी है. यह कार्रवाई भठ्ठी थाना और एसीसीयू की टीम ने की है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें