छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 01 फरवरी से,... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 01 फरवरी से, यहाँ देखें कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी

शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 01 फरवरी दोपहर 12 बजे से 03 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट
https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल
https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है। 

शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें